रोहतक । MDU यूनिवर्सिटी रोहतक ने डिस्टेंस कक्षाओं में जमा होने वाले असाइनमेंट की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है. बता दे पहले असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि को 28 फ़रवरी रखा गया था. अब इसे बढ़ा कर 10 मार्च कर दिया है. इन असाइनमेंट की अंतिम तिथि बढ़ने से असाइनमेंट तैयार कर रहे बच्चो को बड़ी राहत मिलेगी.
बता दे कि अब कि बार ने डिस्टेंस एजुकेशन वाले सभी स्नातक और स्नातकोर के बच्चो के लिए असाइनमेंट लागु किये है. ये असाइनमेंट बीस अंक के है इन असाइनमेंट को जमा करना सभी डिस्टेंस एजुकेशन वाले छात्रों के लिए अनिवार्य है. असाइनमेंट के जमा होने के बाद छात्रों को केवल 80 अंक का थ्योरी पेपर देना होगा.
