फरीदाबाद अब सीधे गुरुग्राम से भी जुड़ेगा, 3 घंटे का सफर 30 मिनट में होगा पूरा

फरीदाबाद | हरियाणा का फरीदाबाद अब सीधे गुरुग्राम से जुड़ने जा रहा है. एनसीआर के इन तीन शहरों में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है कि फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी फरीदाबाद और नोएडा के बीच हाई स्पीड ट्रेन चलाने की योजना बना रही है. एनसीआर के सभी शहर दिल्ली से अच्छी तरह जुड़े हुए हैं. आपस में गतिशीलता को बेहतर बनाने के लिए इन शहरों में मेट्रो ट्रेन, हाई स्पीड ट्रेन, रैपिड ट्रेन, बुलेट ट्रेन, बसें आदि चलाई जा रही हैं जो कि दिल्ली- नोएडा से काफी हद तक जुड़ा हुआ है.

express way

3 घंटे का सफर सिर्फ 30 मिनट में होगा पूरा

योजना के मुताबिक, सबसे पहले हाई स्पीड ट्रेन कॉरिडोर को फरीदाबाद से नोएडा के बीच चलाने की योजना है. बाद में इसे गुरुग्राम से भी जोड़ा जाएगा. ऐसे में 3 घंटे का सफर घटकर महज 30 मिनट का रह जाएगा. हाईस्पीड ट्रेन चलने से फरीदाबाद से दोनों शहरों तक महज 30 मिनट में पहुंचना संभव हो जाएगा. फिलहाल, इन दोनों शहरों तक पहुंचने के लिए भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है. इसमें समय भी बहुत लगता है.

तीन शहरों में एक और होगा बदलाव

ट्रेन कॉरिडोर के निर्माण से इन तीन शहरों में एक और बड़ा बदलाव होने जा रहा है. तीनों शहरों के आपस में जुड़े होने और यात्रा समय कम होने के कारण यहां प्रॉपर्टी की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना है. ऐसे में व्यावसायिक और आवासीय दोनों तरह की जमीन, प्लॉट, फ्लैट आदि की कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद है.

हाई स्पीड कॉरिडोर भी हो सकता है तैयार

दूसरी तरफ मास्टर प्लान 2041 में ग्रीन एक्सप्रेसवे के साथ हाई स्पीड कॉरिडोर भी तैयार किया जा सकता है. पहले हाई स्पीड ट्रेन को जेवर ग्रीन एक्सप्रेसवे वाले रूट पर बनाया जाएगा. बाद में, इसका रूट बदला भी जा सकता है. ऐसे में रियल एस्टेट विशेषज्ञों के मुताबिक, इस कॉरिडोर के किनारे बने इलाकों में प्रॉपर्टी की कीमतों में सुधार होने वाला है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

परिवहन व्यवस्था होगी बेहतर

बड़ी संख्या में कारोबारी फरीदाबाद से नोएडा और गुरुग्राम जाते हैं लेकिन फिलहाल फरीदाबाद से नोएडा तक कोई बेहतर परिवहन व्यवस्था नहीं है. नोएडा जाने का सड़क मार्ग भी आसान नहीं है. अगर आप नोएडा से फरीदाबाद जाना चाहते हैं तो पहले आपको बदरपुर बॉर्डर जाना होगा और वहां से फरीदाबाद के लिए बस बदलना संभव है.

क्या कहते हैं रियल एस्टेट के धुरंधर…

मिगसन ग्रुप के प्रबंध निदेशक यश मिगलानी का कहना है कि हाई स्पीड ट्रेन शुरू होने से नोएडा और फरीदाबाद के साथ- साथ गुरुग्राम के बीच की दूरी काफी कम हो जाएगी. यात्रा का समय कम होगा. एमआरजी ग्रुप के प्रबंध निदेशक रजत गोयल का कहना है कि हाई स्पीड ट्रेन कॉरिडोर के आसपास या कहें तो करीब दो किलोमीटर की दूरी में आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों की बिक्री में उछाल आने की संभावना है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.