नारनौल में घोड़ी पर बैठाकर निकाला बेटी का बनवारा, समाज को दिया एकजुटता का संदेश

नारनौल | समाज में अब बेटियों के प्रति सोच बदल रही है. दरअसल, हरियाणा के जिला नारनौल के नांगल काठा गांव में बेटी विशाखा लखेरा की शादी से पहले परिवार के लोग उसे घोड़ी पर बिठाकर बनवारा लेकर निकले. इसमें रिश्तेदारों के अलावा ग्रामीण भी शामिल हुए. लड़की को घोड़ी पर बिठाकर गांव में घुमाया गया. बनवारे में महिलाओं ने घोड़ी के आगे डांस कर खूब धमाल मचाया. यह देख लोग भी काफी हतोत्साहित हो गए.

Visakha Lakhera

बेटियां हैं देश की शान

लड़की ने नारनौल कॉलेज से बीकॉम किया है, जबकि लड़की के पिता एक बिजनेसमैन हैं. ग्राम नांगल काठा निवासी रामसरन लखेरा ने बताया कि अब समाज में लड़का- लड़कियों के बीच भेदभाव ख़त्म होता दिख रहा है. बेटियों ने समाज को आगे बढ़ाया है. बेटियों की वजह से ही समाज ने बहुत कुछ सीखा है. बेटियां देश की शान हैं.

यह भी पढ़े -  महेंद्रगढ़ से खिलाड़ियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस गांव में बनेगा नया खेल स्टेडियम

बेटियों के प्रति बदलेगी सोच

शादी से पहले इस दौरान केवल लड़कों को ही घोड़ी पर बैठाकर निकाला जाता था. रामशरण लखेरा ने कहा कि जब समाज में यह संदेश दिया जा रहा है कि बेटा- बेटी एक समान हैं. अगर एक लड़का घोड़े पर बैठ सकता है तो लड़कियां क्यों नहीं. हमारी बेटियां हमारे बेटों से कम नहीं हैं. इससे समाज के लोगों में भी संदेश जाएगा और बेटियों के प्रति सोच बदलेगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.