टेक डेस्क । रिलायंस Jio अपने ग्राहकों के लिए एक बार फिर से शानदार प्लान लॉन्च करने जा रही है. ये प्लान 1 मार्च 2021 से एक्सेस हो रहे हैं.इस प्लान के तहत कम्पनी 749 रूपए का एक शानदार आफर लेकर आई है. यह प्लान उन कस्टमर के लिए है जो मौजूदा Jio ग्राहक है.
इस प्लान के तहत ग्राहक साल भर अनलिमिटेड कॉल का लुत्फ उठा सकते है और साथ में हर महीने 2 GB इंटरनेट डाटा की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. डाटा खत्म होने के पश्चात इंटरनेट स्पीड धीमी हो जाएगी. इसके अलावा कम्पनी उन लोगों के लिए भी दो नए प्लान लेकर आई है जो नया जियो फोन खरीदते हैं,
Jio का 1499 का प्लान
जियो का यह प्लान उन लोगों के लिए है जो नया जियो फोन खरीदते हैं. इस प्लान में आपको एक साल के लिए अनलिमिटेड वायस कॉल करने को मिलेगी. साथ ही प्रत्येक महीने 2 GB इंटरनेट डाटा भी उपलब्ध होगा. इस प्लान से आपका बार बार रिचार्ज करवाने का झंझट खत्म हो जाएगा. आप पुरा एक साल तक इस प्लान का आनंद ले सकते हैं.
Jio का 1999 का प्लान
यह प्लान भी नया जियो फोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा. इस प्लान में नए फोन के साथ आपको पुरा एक साल के लिए अनलिमिटेड वायस कॉल की सुविधा मिलेगी. हर महीने 2GB इंटरनेट डाटा भी उपलब्ध रहेगा. डाटा खत्म होने के पश्चात इंटरनेट स्पीड धीमी हो जाएगी.
