भिवानी की बेटी ने कुश्ती प्रतियोगिता में जीता गोल्ड, परिजनों ने कही दिल छू लेने वाली बात

भिवानी | हरियाणा के जिला भिवानी के अजीतपुर गांव की बेटी दीक्षा मलिक ने स्वर्ण जीतकर गांव का नाम रोशन किया है. दीक्षा ने मोहाली में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता (All India Inter University Wrestling Competition) में गोल्ड मेडल जीता है. दीक्षा गांव पहुंची तो परिजनों और ग्रामीणों ने उसका स्वागत किया. दीक्षा को फूलों और नोटों की माला पहनाई गई और विजय जुलूस निकाला गया. लोगों ने भी खुब प्रशंसा की.

Diksha Malik Bhiwani

दिव्या मलिक को दिया आशीर्वाद

इस मौके पर खिलाड़ी का हौसला बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर ठाकुर विक्रम सिंह पहुंचे और उन्होंने दिव्या मलिक को आशीर्वाद देते हुए ओलंपिक में खेलकर गोल्ड मेडल जीतने की बात कही. उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीति पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ है और इसी कारण हरियाणा के खिलाड़ी हर खेल में अच्छा प्रदर्शन करते हैं.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

दीक्षा मलिक ने कही ये बात

दीक्षा मलिक ने कहा कि उनका सपना ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना है. इसके लिए वह जमकर प्रैक्टिस कर रही हैं. दीक्षा के पिता सुरेश मलिक ने बताया कि 4 से 6 दिसंबर तक मोहाली में हुई ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रेसलिंग प्रतियोगिता में 65 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए दीक्षा ने गोल्ड मेडल जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है. उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.