हरियाणा BJP में संगठन से लेकर मंत्रिमंडल में फेरबदल के आसार, JJP से गठबंधन पर संशय के बादल

चंडीगढ़ | हरियाणा विधानसभा (Haryana Vidhan Sabha) के 3 दिवसीय शीतकालीन सत्र का समापन होने के बाद सूबे में राजनीतिक सरगर्मियां फिर से तेज हो गई है. BJP संगठन की गतिविधियों ने जोर पकड़ लिया है तो CM मनोहर लाल 2 दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना हो गए हैं. ऐसे में प्रदेश कैबिनेट में मंत्रियों के विभागों में फेरबदल और बीजेपी संगठन में बदलाव की अटकलों का बाजार गर्म हो गया है.

BJP

लोकसभा- विधानसभा चुनाव एक साथ होने की संभावना

बीजेपी केन्द्रीय नेतृत्व के साथ इन मुद्दों पर निर्णायक चर्चा करने के लिहाज से सीएम मनोहर लाल का दिल्ली दौरा काफी अहम माना जा रहा है. वहीं, 3राज्यों के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के बाद हरियाणा में लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव होने की संभावनाएं भी जोर पकड़ने लगी है.

खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल कह चुके हैं कि दोनों चुनाव एक साथ होते हैं तो उनकी पार्टी पूरी तरह से चुनावी रण में उतरने के लिए तैयार है. वहीं, हरियाणा BJP के शीर्ष नेता भी चाहते हैं कि लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव करा लिए जाने चाहिए ताकि मोदी लहर में उनकी चुनावी नैया आसानी से पार हो सकें. हालांकि, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की ओर से अभी ऐसा कोई संकेत राज्य के शीर्ष नेताओं को नहीं मिला है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

BJP- JJP गठबंधन पर भी फैसला

वहीं, हरियाणा में दूसरा सबसे बड़ा मुद्दा BJP- JJP गठबंधन को लेकर है कि गठबंधन बना रहेगा या बीजेपी उचित अवसर आने पर किसी भी समय जजपा की चाबी को अपने ताले से बाहर निकाल कर फेंक सकती है. हालांकि, पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि चूंकि जेजेपी NDA गठबंधन का हिस्सा है.

इसलिए गठबंधन पर आखिरी फैसला बीजेपी का केन्द्रीय नेतृत्व ही लेगा. बीजेपी सभी दस लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का दम भर चुकी है. ऐसे में जजपा पार्टी को कोई सीट नहीं दी जाएगी तो वो भी लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरने से पीछे नहीं हटेगी. फिलहाल, इन मुद्दों पर संशय के बादल छाए हुए हैं लेकिन बहुत जल्द तस्वीर साफ हो जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.