Haryana Weather Update: हरियाणा में अब होगी बरसात, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

चंडीगढ़, Haryana Weather Update | हरियाणा में रात का तापमान स्थिर होने से दिन का तापमान गिरने लगा है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच अंतर कम हो रहा है. अब दिन में भी ठंड बढ़ेगी. पहले ज्यादातर जिलों का औसत अधिकतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर था, लेकिन मंगलवार को अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई.

Sardi Ka Mausam Weather

दूसरे दिन भी छाया कोहरा

दूसरी तरफ राज्य में लगातार तीसरे दिन बेहद घना कोहरा छाया रहा. 5 जिलों में दृश्यता 10 मीटर से कम होने पर वाहन टकरा गये और इन हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मौसम विभाग ने 29 दिसंबर तक बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है.

हल्की बूंदाबांदी की संभावना

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3- 4 दिनों के दौरान हरियाणा में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. कैथल और करनाल के अलावा पश्चिमी और दक्षिण- पश्चिम हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जिंद, भिवानी, चरखी दादरी में दो दिनों के लिए कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. दक्षिण- पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत में येलो अलर्ट रहेगा.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

ठंड और कोहरे से जनजीवन प्रभावित

ठंड और कोहरे से जनजीवन प्रभावित हो गया है. शिमला से भी ज्यादा हिसार- महेंद्रगढ़ ठंड रहे. महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री और हिसार के बालसमंद में 5.6 डिग्री रहा. शिमला में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रहा. ठंड और कोहरे से जनजीवन प्रभावित होने लगा है. सब्जी की फसल पर भी असर पड़ रहा है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.