हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, अब करा सकेंगे कैशलेस इलाज

चंडीगढ़ | हरियाणा के सभी विभागों के कर्मचारी अब कैशलेस इलाज करा सकेंगे. बता दे, अब सभी लाभार्थियों को ई-कार्ड व सीसीएचएफ कार्ड जारी किया जाएगा. लाभार्थी आदाता कोड, आधार संख्या या परिवार पहचान पत्र संख्या (PPP) का उपयोग करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं. इसका पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी.

Webp.net compress image 11

कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का किया शुभारंभ

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को आयुष्मान योजना के तहत कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का शुभारंभ किया. साथ ही, प्रतीकात्मक रूप से कुछ लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किये गए. बीमित कर्मचारी न सिर्फ हार्ट अटैक, ब्रेन हेमरेज, कोमा, बिजली का झटका, तीसरी और चौथी स्टेज के कैंसर और किसी भी तरह की दुर्घटना की स्थिति में इलाज करा सकेंगे, बल्कि इनडोर इलाज और डे केयर की सुविधा भी मिलेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

सभी अस्पतालों में करा सकेंगे इलाज

लाभार्थी सरकारी पैनल में शामिल सभी अस्पतालों में इलाज करा सकेंगे. सरकार ने 1 नवंबर को दो विभागों, मत्स्य पालन और बागवानी विभाग के कर्मचारियों के लिए पायलट आधार पर कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा शुरू की थी. अब इसे सभी नियमित सरकारी कर्मचारियों तक बढ़ा दिया गया है. यह सुविधा शुरू होने से कर्मचारियों को बड़ी राहत मिल जाएगी. साथ ही, पहले जो परेशानियां होती थी वह भी नहीं होगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.