हट जा ताऊ पाच्‍छे नै…सिंगर विकास पर हमला, सेल्‍फी लेने पर हुआ विवाद

पानीपत । हट जा ताऊ पाच्छै नै… फेमस हरियाणवी सिंगर विकास कुमार की शराब के नशे में कथित फौजियों ने पिटाई कर दी. इससे पहले शराब पिलाने और सेल्फी लेने का प्रयास किया गया. जब सिंगर विकास कुमार ने मना किया तो फौजियों ने उनकी पिटाई कर दी. साथ ही आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी. जब 100 नंबर पर तीन बार कॉल किया गया तब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. बाद में सिंगर विकास कुमार से तीनों आरोपियों ने माफी मांगी और समझौता हो गया. यह घटना जीटी रोड पर पहली पातशाही गुरुद्वारे के नजदीक एम एम पीएम ग्रॉसरी स्टोर पर हुई. यह घटना बुधवार रात 12:00 बजे की है.

vikas singer

जाने पूरी घटना

इस घटना के बारे में मॉडल टाउन के विकास कुमार ने जानकारी देते हुए कहा है कि वह पिछली रात अपने दोस्त और गनमैन के साथ एमएमटीएम स्टोर से सैंडविच खरीदने के लिए गए थे. उसी समय सीढ़ियों से एक व्यक्ति आता है और बोलता है कि वह फौजी है. उसके दो अन्य फौजी दोस्त ऊपर कमरे में बैठे हुए हैं. वह सिंगर विकास के साथ सेल्फी लेने के इच्छुक हैं. विकास कुमार ने फौजियों के प्रति सम्मान दिखाया और वह उनके साथ कमरे में चले गए तो दो युवक शराब पी रहे थे. उन्होंने विकास कुमार को जबरदस्ती शराब पिलाने की कोशिश की. मना करने पर उन्होंने विकास कुमार की कॉलर पकड़ ली और गाली देकर जान से मारने की धमकी देने लगे हैं.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

गनमैन ने आरोपियों से छुड़वाया, पुलिस ने करवाई सुलह

गन मैन ने सिंगर विकास को आरोपित फौजियों के चंगुल से छुड़ाया. उन्होंने इस घटना की शिकायत स्टोर के मालिक से की. उसके पश्चात आरोपियों ने नीचे आकर भी गाली गलौज करना शुरू कर दिया. जब सिंगर विकास कुमार ने 100 नंबर पर कॉल किया तो थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को अपने साथ ले गई. इस घटना के संबंध में थाना शहर के कार्यकारी प्रभारी राजकुमार ने कहा है कि विकास, उसके दो दोस्तों और तीनों आरोपियों को थाने बुलाया गया. तीनों आरोपी राजाखेड़ी गांव के रहने वाले थे. थाने में तीनों आरोपियों ने विकास कुमार से माफी मांगी. जब दोनों पक्षों के बीच में सुलह हो गई तो विकास कुमार ने पुलिस को शिकायत नहीं दी. अगर विकास कुमार आरोपियों के खिलाफ शिकायत देते हैं तो पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts