हिसार से 17 जनवरी को शुरू होगी कांग्रेस की जनसंदेश यात्रा, कुमारी सैलजा ने की घोषणा

हिसार | हरियाणा में आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी है. बता दें कि सभी पार्टियों ने अपने एजेंड़ों पर काम करना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में कांग्रेस की पूर्व प्रधान एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि हिसार से 17 जनवरी को कांग्रेस की जनसंदेश यात्रा शुरू होगी. इसके लिए कार्यकर्ताओं में काफी ज्यादा जोश देखने को मिल रहा है.

kumari selja

बता दें कि यह यात्रा 20, 21 और 23 जनवरी को भिवानी लोकसभा क्षेत्र से निकल जाएगी, जिसमें रणदीप सिंह सूरजेवाला और किरण चौधरी शामिल होंगी. जिसके लिए सभी नेताओं को आमंत्रित किया गया है. यह यात्रा हिसार जिले में 17 और 18 फरवरी को रहेगी.

कुमारी शैलजा ने कही ये बात

वहीं, मीडिया से बातचीत करते हुए कुमारी शैलजा ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया के बयान पर पलटवार भी किया है. दरअसल, बाबरिया ने पैरेलल यात्रा शुरू करने को लेकर कहा था कि शैलजा ने कोई अप्रूवल नहीं ली. जिसके जवाब में उन्होंने दिया, “लगता है दीपक बावरिया की प्रदेश अध्यक्ष से बात नहीं हुई है. हम कांग्रेस के पक्के सिपाही है और राजनीति की समझ है. प्रदेश अध्यक्ष की नॉलेज में यात्रा निकाली जा रही है.”

यह भी पढ़े -  रोहतक में दुष्यंत चौटाला ने साधा निशाना, बोले- "SYL और यमुना जल पर जवाब दे हरियाणा सरकार"

आगे उन्होंने कहा, “जब वह कांग्रेस की अध्यक्ष थी तब पैरेलल प्रोग्राम किए गए थे, जिसकी उन्हें कोई नॉलेज नहीं थी. इसलिए मैं यह कहना चाहूंगी कि इन बातों का मुद्दा ना बनाया जाए. सभी पार्टी के नेताओं का अपना-अपना एक अलग ही इतिहास होता है. कोई भी नेता एक हाथ से काम नहीं करता और हम सभी जमीनी स्तर पर काम करते हैं, इसलिए सभी को मिलाकर चलना चाहिए ताकि कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिल सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.