रेवाड़ी जिले के इस गांव को मिली डिजिटल लाइब्रेरी और जिम की सौगात, सहकारिता मंत्री ने किया उद्घाटन

रेवाड़ी | हरियाणा की मनोहर सरकार (Manohar Govt) बिना किसी भेदभाव के सूबे का एक समान विकास करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है. इसी कड़ी में रेवाड़ी के बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव अलावलपुर में डिजिटल लाइब्रेरी (Digital Library) और जिम (Jim) का सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने उद्घाटन किया. इनके निर्माण कार्य पर 1 करोड़ 30 लाख रूपए की लागत राशि खर्च हुई है. इस मौके पर सहकारिता मंत्री ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का बेहतरीन मंच प्रदान होगा.

Library

बीजेपी विधायक डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने बावल को पिछड़े क्षेत्रों में धकेल दिया था लेकिन अब उन्हें बताते हुए खुशी हो रही है कि राज्य में बीजेपी सरकार के आने पर बावल की गिनती उभरते हुए क्षेत्र के रूप में होती है. सीएम मनोहर लाल के कार्यकाल में बावल क्षेत्र के लिए नई- नई योजनाएं बनाकर इसका विकास किया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटी हरियाणा कांग्रेस, रेवाड़ी व धारूहेड़ा में घोषित किए उम्मीदवार

औद्योगिक क्षेत्र के रूप में मिली नई पहचान

डॉ. बनवारी लाल ने बताया कि आज बावल क्षेत्र को इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित किया जा रहा है. सरकार आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ जो कार्य कर रही है वे हरियाणा प्रदेश सहित बावल की तस्वीर और तकदीर को बदलने में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं. यहां कई बड़ी कंपनियां निवेश कर रही है, जिससे क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के अवसर स्थापित हो रहें हैं. उन्होंने कहा कि बावल को उसका पुराना वैभव फिर से दिलाने के लिए मनोहर सरकार प्रतिबद्ध हैं और निरंतर कई विकास कार्यों की सौगात दी जा रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.