Fastag यूजर्स के लिए बड़ी अपडेट; 31 जनवरी से पहले जरूर करवालें यह काम, नहीं तो हो सकती है समस्या

नई दिल्ली | अगर आप भी अक्सर दूसरे शहरों में घूमने जाते हैं तो आज की यह खबर आपके लिए है. इस दौरान आपको कई प्रकार के टोल टैक्स का भी भुगतान करना पड़ता है. अगर आप भी टोल का भुगतान करने के लिए Fastag का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इस अपडेट के बारे मे निश्चित जानकारी होनी चाहिए. अगर आपने अभी तक भी FasTag की केवाईसी नहीं करवाई है, तो 31 जनवरी के बाद आपके Fastag को डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा.

FasTag

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (NHAI) की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि One Vehicle One Fastag की मुहिम के तहत Fastag के बेहतर एक्सपीरियंस को बढ़ावा देने के लिए यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है.

Fastag का यूज करने वाले यूजर्स के लिए जरूरी खबर

अगर 31 जनवरी तक कोई भी व्यक्ति Fastag की केवाईसी नहीं करवाता है, तो उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा अर्थात उसे डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा. NHAI की तरफ से सिंगल Fastag को बढ़ावा देने के लिए एक ही गाड़ी पर एक से ज्यादा Fastag रखने वालों के अकाउंट ब्लैकलिस्ट किए जाएंगे. 31 जनवरी तक इसकी केवाईसी करवाना जरूरी है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Fastag निष्कर्ष होने का मतलब है जेब पर डबल बोझ डालना.

यह भी पढ़े -  Delhi Health Department Jobs: दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन

कब है लास्ट डेट?

इसके बाद, आपको टोल टैक्स का भुगतान डबल पैसों से करना होगा. अगर आपने अभी तक भी केवाईसी पूरी नहीं करवाई है, तो तुरंत करवा लें क्योंकि जनवरी का आधा महीना बीत चुका है. अब अंतिम डेट में कुछ दिनों का ही समय बाकी है. NHAI की तरफ से सभी फास्टैग धारकों को केवाईसी पूरा करने की जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं. इसमें कहा गया है कि 31 जनवरी तक वन विकल्प वन फास्ट्रेक योजना को भी लागू करने की डेडलाइन तय कर दी गई है. ऐसा नहीं करने पर आपका फास्टैग को डीएक्टिवेट कर दिया जाए

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.