हरियाणा में अभी झेलना पड़ सकता है ठंड का डबल अटैक, मौसम विभाग ने दी ये ताजा जानकारी

चंडीगढ़ | हरियाणा समेत कई राज्यों में इन दिनों जबरदस्त ठंड पड़ रही है. लोगों को कोल्ड डे और कोल्ड वेव का डबल अटैक झेलना पड़ा है. इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में उत्तर- पश्चिम भारत और मध्य भारत के राज्यों में ठंड और बढ़ सकती है, जहां न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.

COLD SARDI

शीतलहर की संभावना

मौसम विभाग ने आगे बताया है कि इसके अलावा 2 दिनों तक घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है. उसके बाद, कोहरे में कुछ कमी आएगी. कोल्ड डे को लेकर अनुमान लगाया गया है कि 2 दिनों तक कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी. हालांकि, उसके बाद कुछ राहत मिलने की संभावना है. 22 जनवरी को शीतलहर चलने की संभावना है.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

जेट स्ट्रीम हवाएं रहेंगी जारी

इन दिनों हरियाणा में न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है. जेट स्ट्रीम हवाएं 3 से 4 दिनों तक जारी रहने की संभावना है. जेट स्ट्रीम हवाओं के कारण उत्तर भारत में अत्यधिक ठंड पड़ती है. मौसम विभाग ने कहा है कि 22 जनवरी की सुबह तक हरियाणा में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा. 24 जनवरी तक शीतलहर जारी रहने वाली है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.