EPFO ने करोड़ों PF खाताधारकों को दी बड़ी खुशखबरी, इस बार इतना बढ़ कर मिलेगा ब्याज

नई दिल्ली | कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने हाल ही में देश के करोड़ों पीएफ खाताधारकों के लिए एक बड़ी घोषणा की है. इस वित्तीय वर्ष में ब्याज बढ़ाने की घोषणा की गई है. इसका मतलब है कि अब देश के 7 करोड़ से ज्यादा पीएफ खाताधारकों को इसका सीधा फायदा होगा. साल 2022- 23 में ब्याज दर 8.15 फीसदी थी जबकि साल 2023- 24 में इसे बढ़ाकर 8.25 फीसदी कर दिया गया है.

EPFO

वित्त मंत्रालय को मुहर लगानी बाकी

बता दें कि हर साल वित्तीय वर्ष के अंत में पीएफ खाताधारकों के खाते में ब्याज जमा किया जाता है. दरअसल, हाल ही में EPFO के अंतिम फैसले लेने वाले बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज यानी सीबीटी ने इस साल ब्याज बढ़ाने का ऐलान किया था. जिसके लिए अब वित्त मंत्रालय को उनके फैसले पर मुहर लगानी है.

पीएफ खाते में नई ब्याज दर के तहत पैसा आएगा. इस पर गृह मंत्रालय अपनी मंजूरी देगा. इसके बाद इसे राजपत्र में प्रकाशित किया जायेगा. इसके बाद ही, यह रकम खाताधारकों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी. इसमें कुछ और समय लग सकता है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

ऐसे कर सकते हैं जांच

आपके पीएफ खाते में जो भी लेनदेन होता है. उसका मैसेज आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाता है. आप चाहें तो खुद भी जानकारी ले सकते हैं कि आपके पीएफ खाते में ब्याज का पैसा आया है या नहीं. इसके लिए आप उमंग ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आप अपने फोन से मैसेज भेजकर भी पता लगा सकते हैं. तो आप ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर लॉग इन करके भी अपने खाते की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.