आज सुबह बुध ने किया कुंभ राशि में गोचर, इन तीन राशि के जातकों की चमकी किस्मत

ज्योतिष | ग्रहों के राजकुमार के नाम से जाने जाने वाले बुध ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं. बुध को बुद्धि/ तर्क/ शिक्षा और संचार का कारक ग्रह माना जाता है. 20 फरवरी यानी कि आज सुबह 5:48 पर बुध ग्रह ने कुंभ राशि में प्रवेश कर लिया है. बुध के शनि की राशि में प्रवेश करने की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है.

Budh Dosh

आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है, जहां कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ होता है तो कुछ राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ जाती है.

इन राशि के जातकों के शुरू हुए अच्छे दिन

मेष राशि: इस राशि के 11वें भाव में बुध ने गोचर कर लिया है, ऐसे में करियर के लिहाज से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. नौकरी की तलाश कर रहे जातको की तलाश खत्म हो जाएगी. करियर मे भी तरक्की के भी योग बनने वाले है. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होती हुई दिखाई देगी.

वृषभ राशि: इस राशि के दसवें भाव में बुध ने गोचर कर लिया है, ऐसे में इस राशि के जातकों को धन संपदा की प्राप्ति होगी. साथ ही, इनकम के नए नए स्रोत खुलने वाले हैं, आपके भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत रहेगी, आप सेविंग करने में भी कामयाब रहेंगे. करियर के लिहाज से भी समय आपके अनुकूल रहने वाला है.

मिथुन राशि: बुध ने इस राशि के नोवे भाव में गोचर कर लिया है, ऐसे में इस राशि के जातकों को अब आगे भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाले हैं. अब आपका अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा, नौकरी में भी आपको आय के बेहतरीन अवसर मिलेंगे. आपका जीवन काफी खुशहाल बना रहेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.