बेहद खास होगा हरियाणा को दिल्ली से जोड़ने वाला ये एक्सप्रेसवे, लागत जानकार उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली | केंद्र की मोदी सरकार (Modi Govt) देशभर में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है. पुराने हाइवे की मरम्मत और चौड़ाई बढ़ाकर आधुनिक तरीके से तैयार किए जा रहे हैं तो वहीं देशभर में हाइवे व एक्सप्रेसवे का जाल बिछाया जा रहा है. खासकर दिल्‍ली- NCR और आसपास के प्रदेशों एवं प्रमुख शहरों को एक्‍सप्रेसवे से जोड़ने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है.

Highway

गडकरी ने शेयर किया वीडियो

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने X पर वीडियो शेयर कर हरियाणा के गुरुग्राम से दिल्ली को जोड़ने वाले द्वारका एक्सप्रेसवे को लेकर कुछ दिलचस्प जानकारियां साझा की है. उन्‍होंने बताया कि द्वारका एक्‍सप्रेसवे के निर्माण में एफ‍िल टावर से 30 गुना ज्‍यादा स्‍टील का इस्‍तेमाल किया गया है. इसके अलावा, बुर्ज खलीफा से 6 गुणा ज्यादा सीमेंट का इस्तेमाल किया गया है. ऐसे में इन आंकड़ों को जानकर आप इस एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता का आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं.

बुर्ज खलीफा को भी छोड़ा पीछे

नितिन गडकरी ने बताया कि द्वारका एक्सप्रेसवे के निर्माण में 2 लाख मीट्रिक टन स्टील का इस्तेमाल किया गया है, जो विश्व प्रसिद्ध एफिल टावर में इस्तेमाल स्टील से 30 गुना ज्यादा है. इसके साथ ही, दुबई के मशहूर बुर्ज खलीफा से तकरीबन 6 गुना ज्यादा सीमेंट का इस्तेमाल हुआ है. सीमेंट के इस्तेमाल का आंकड़ा देखते हुए आप द्वारका एक्सप्रेसवे की मजबूती का अंदाजा लगा सकते हैं.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: गुरुग्राम से IMT मानेसर का सफर होगा सुहाना, इस चौक पर बनेगा नया फ्लाईओवर

आसान होगा लोगों का सफर

शिव मूर्ति चौक से खेड़की दौला टोल प्लाजा को जोड़ने वाले द्वारका एक्सप्रेसवे के शुरू होने से लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा. इस एक्सप्रेसवे पर सफर लोगों को एक अलग ही रोमांच का अनुभव प्रदान करेगा. द्वारका एक्सप्रेसवे का हरियाणा के गुरुग्राम वाला हिस्सा बनकर तैयार हो चुका है, जबकि दिल्ली वाले हिस्से में इसका काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहुत जल्द इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर आमजन को सुपुर्द करेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.