टैक्टर- बाइक की टक्कर में चाचा भतीजे की मौत, इकलौता चिराग था अंकित

चरखी दादरी | जिले में बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार चाचा भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर बाइक को एक किलोमीटर दूर तक घसीटता ले गया. जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को कलियाणा निवासी 37 वर्षीय सोमवीर व उसका भतीजा 16 वर्षीय अंकित बाइक पर जा रहें थे.

nuh accident news

सोमवार राजमिस्त्री का काम करता था जबकि उसका भतीजा काम सीख रहा था. मंगलवार को दोनों बाइक पर सवार होकर काम करने के लिए दादरी आएं थे. देर शाम जब वो गांव की तरफ आ रहे थे तो कलियाणा मोड़ से थोड़ा आगे चलते ही सामने तेज रफ्तार से आ रहे टैक्टर ट्राली से उनकी बाइक को टक्कर मार दी.

बताया जा रहा है कि टक्कर लगने से अंकित ट्राली के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बाईक ट्राली में फसने से सोमबीर 600 मीटर तक घसीटता चला गया. मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइक व टैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया. बुधवार सुबह मृतक सोमबीर के परिजनों के बयान दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया. सदर थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में टैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.