पानीपत में स्थित है सबसे ऊंचा शिव मंदिर, इस बाबा ने करवाया था निर्माण; जानें मान्यता

पानीपत | हरियाणा के जिला पानीपत में सबसे ऊंचा शिव मंदिर स्थित है. कवि गांव में स्थित इस मंदिर की ऊंचाई करीब 151 फीट है. यह राज्य के सबसे ऊंचे शिव मंदिर के रूप में प्रसिद्ध है. कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण बाबा बालक नाथ ने करवाया था. इसकी नींव 21 फरवरी 1997 को रखी गई थी. जिसका निर्माण बाबा बालकनाथ और गांव के लोगों के सहयोग से किया गया था. इशमें भगवान शिव का एक विशाल शिवलिंग स्थापित है.

Shiv Bholenath Sawan

मंदिर की मान्यता

गांव के लोगों का मानना है कि बाबा बालक नाथ के पास ऐसी शक्ति थी कि वे जिसे भी आशीर्वाद दे देते थे, उसकी मनोकामना पूरी हो जाती थी. यह भी माना जाता है कि बाबा बालक नाथ के आशीर्वाद से आसपास के गांवों की हजारों महिलाओं को संतान का आशीर्वाद मिला था. गांव के लोग बताते हैं कि बाबा बालक नाथ की चमत्कारी भस्म से बांझ महिलाओं की गोद भर जाती थी.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

गुरुग्राम से 20 किलोमीटर दूर

दूसरी तरफ गुरुग्राम से 20 किलोमीटर दूर सोहना शिव कुंड पर स्थित प्राचीन चमत्कारी शिव मंदिर, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. यहां के मंदिर के पुजारी का कहना है कि इस शिव मंदिर में घंटी चढ़ाने की पुरानी परंपरा है. कहा जाता है कि घंटी चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं. जब भी किसी को कोई खुशी का मौका मिलता है, तो वह घंटी बजाकर अपनी खुशी का इजहार करता है. मंदिर में यह परंपरा 900 साल से चली आ रही है. मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से भगवान से मनोकामना करता है भगवान शिव उसकी इच्छा जरूर पूरी करते हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.