दिल्ली में किसान- मजदूर महापंचायत आज, आंदोलन के भविष्य पर होगी चर्चा

चंडीगढ़ | भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के अध्यक्ष अमरदीप सिंह मोहदी ने बड़ी जानकारी दी है. दरअसल, संयुक्त किसान मोर्चा आज (14 मार्च) नई दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘किसान- मजदूर महापंचायत’ का आयोजन करने जा रहा है. इसमें देशभर से 400 से ज्यादा संगठन हिस्सा लेंगे.

kisan 5

दिल्ली पुलिस- प्रशासन ने ‘किसान मजदूर महापंचायत’ आयोजित करने की इजाजत दे दी है. पुलिस ने कहा है कि कड़ी शर्तों के साथ रामलीला मैदान में महापंचायत की इजाजत दे दी गई है. महापंचायत में मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ लड़ाई तेज करने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा.

किसान आंदोलन का आज 31वां दिन

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान- मजदूर मोर्चा के आह्वान पर चल रहे किसान आंदोलन का आज 31वां दिन है. सरकार से अपनी मांगें मनवाने के लिए हजारों किसान हरियाणा- पंजाब के शंभू- खनौरी के साथ डबवाली बॉर्डर पर डटे हुए हैं.

इस मोर्चा ने हरियाणा और पंजाब समेत अन्य राज्यों में युवा मृतक किसान शुभकरण के गांव से अस्थि कलश लाकर कलश यात्रा निकालने की घोषणा की है. यह भी आह्वान किया गया है कि 22 मार्च को हिसार और 31 मार्च को अंबाला की मोहरा अनाज मंडी में शहीदी समागम आयोजित किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

अब तक हुई 9 मौतें

किसान आंदोलन में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें 3 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. किसान एमएसपी की गारंटी का कानून बनाने समेत कई अन्य मांगों पर अड़े हुए हैं. सरकार के साथ अब तक 4 दौर की बातचीत विफल हो चुकी है. किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती वे धरने पर बैठे रहेंगे.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.