कुरुक्षेत्र-अंबाला सीमा पर दो बम मिलने से मचा हड़कंप

करनाल ।  कुरुक्षेत्र-अंबाला सीमा पर गांव पांडलु व पंजेल से गुजर रही मारकंडा नदी की तलहटी से दो बम मिले हैं. ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत शाहाबाद पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है.  मारकंडा नदी की तलहटी पर मिलें दोनों बमों पर जंग लगी हुई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि ये बहुत पुराने है. हालांकि ये नदी की तलहटी में कैसे पहुंचे, अभी इसके बारे में स्पष्ट नहीं हुआ है. पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया है . बम निरोधक दस्ते की जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा.

bomb at karnal

पुलिस के मुताबिक गांव पांडलू निवासी अमनदीप सुबह साढ़े आठ बजे शाहाबाद की तरफ आ रहा था.उसे मारकंडा नदी में बम जैसी चीज दिखाई दी. उसने पास जाकर देखा तो वे बम सैल थे. दोनों थोड़ी -थोड़ी दूरी पर पड़े थे. दोनों पर ही जंग लगा हुआ था. यह जमीन बलबीर खुराना की बताई जा रही है. इस बारे में तुरंत शाहाबाद पुलिस को सुचित किया गया. सुचना मिलते ही शाहाबाद थाना प्रभारी प्रतीक कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने बम सैल को हाथ में उठाकर भी देखा,मगर उस पर लिखा कुछ स्पष्ट नहीं हुआ. इस बारे में आला अधिकारियों को सुचित किया गया. आला अधिकारियों के आदेश पर बम निरोधक दस्ते को मौके बुलाया गया है.

30 साल पहले यहां आर्मी करती थी अभ्यास

बुजुर्ग ग्रामीणों का कहना है कि 30 साल पहले यहां आबादी नहीं थी. अंबाला से आर्मी यहां अभ्यास करने आती थी. वे कई तरह के अभ्यास करती थी, जिसमें गोलाबारी भी शामिल थी. मारकंडा नदी का क्षेत्र पुरी तरह से खाली था. ये सेना के भी हो सकते हैं जो चलने के बाद फटे ना हो.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.