हरियाणा में BJP को एक और बड़ा झटका, टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की बहन ने थामा कांग्रेस का हाथ

हिसार | लोकसभा चुनावों से पहले हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को एक और बड़ा झटका लगा है. हिसार से वर्तमान में सांसद बृजेन्द्र सिंह द्वारा बीजेपी पार्टी को अलविदा कहने पर अब दिवंगत नेत्री एवं मशहूर TikTok स्टार रही सोनाली फोगाट की सगी बहन रूकेश पूनिया ने भी बीजेपी को बाय- बाय कह दिया है. बता दें कि राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा की उपस्थिति में उन्होंने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है.

2024 3image 08 26 498687040hisar ll compressed

कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने पर रूकेश पूनिया ने कहा कि उनकी बड़ी बहन सोनाली फोगाट बीजेपी की टिकट पर आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुकी है. बता दें सोनाली की मृत्यु के बाद हिसार में उनकी राजनीतिक वारिस के रूप में अनेक मौजिज लोगों ने रुकेश को पगड़ी पहनाई थी.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

BJP ने किया अनदेखा

रुकेश ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने लगातार इसे अनदेखा किया और इसके बाद मैंने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का फैसला कर लिया. उन्होंने कहा कि आदमपुर सहित पूरे हिसार और आसपास के क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की दिशा में हरसंभव प्रयास किए जाएंगे. इस मौके पर तेजबीर पूनिया, अमन पूनिया, कुलबीर, राजदीप, अनिल, सुभाष इत्यादि सदस्य भी उपस्थित रहे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.