हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों को मिली खुशखबरी, राज्य सरकार ने बढ़ाया DA

चंडीगढ़ | देशभर में इस साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. कल चुनाव आयोग ने दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जिसमें लोकसभा चुनाव, 2024 का शेड्यूल जारी किया जाएगा. सभी राजनीतिक दल वोटर्स को लुभाने के लिए तमाम बड़े दावे कर रहे हैं. इसी बीच हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सैनी की बीजेपी सरकार ने कर्मचारियों को होली पर्व पर बड़ी सौगात दी है.

Karamchari

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी

हरियाणा सरकार ने सूबे के सरकारी कर्मचारियों को होली पर्व पर बड़ी सौगात दी है. सरकार ने सूबे के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 4% की बढ़ोतरी कर दी है. अब कर्मचारियों को 50 प्रतिशत डीए मिलेगा. अब तक 46 फीसदी ही डीए कर्मचारियों को मिलता था. बढ़ा हुआ DA 1 जनवरी, 2024 से लागू होगा. सरकार के इस फैसले से हरियाणा के कर्मचारियों को बड़ी राहत पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

बढ़े हुए डीए का भुगतान मार्च, 2024 के वेतन के साथ अप्रैल 2024 में किया जाएगा, जनवरी 2024 और फरवरी 2024 के महीनों के लिए बकाया का भुगतान मई, 2024 के महीने में किया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.