CM बनते ही नायब सिंह ने दिया हरियाणा को दिया बड़ा तोहफा, 7000 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़ | नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बने हैं. बता दें कि मनोहर लाल खट्टर की तरफ से इस्तीफा देने के बाद नायब सिंह सैनी को हरियाणा का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है. मुख्यमंत्री बनते ही नायब सिंह सैनी ने युवाओं को बड़ी खुशखबरी दी है. CM ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के लगभग 7 हजार युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए है.

Exam Jobs

इन पदों के लिए जारी किए गए नियुक्ति पत्र

इस प्रकार मुख्यमंत्री ने हरियाणा के लोगों को एक बहुत बड़ा तोहफा दिया है. सीएम नायब सिंह ने कई पदों के लिए नियुक्ति पत्र जारी किए हैं. इन पदों में अध्यापकों के 4216, चपरासी के 650, सफाई कर्मचारियों के 787, चौकीदार के 466, पटवारियों के 226, ड्राइवरों के 52, शिफ्ट अटेंडेंट के 50, स्टाफ नर्स के 14, लीगल असिस्टेंट के 22, सहायक लाइनमैन के 24 पद सहित अन्य विभिन्न पद शामिल हैं.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

एसएमएस से भेजें नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इन उम्मीदवारों को इनके नियुक्ति पत्र एसएमएस के द्वारा भेजे हैं. ऐसे में सभी उम्मीदवार अपने जॉइनिंग लेटर प्राप्त कर सकते हैं. विभिन्न प्राप्त आवेदनों में से 7000 आवेदनों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है तथा उन्हें नियुक्ति पत्र भेजे गए हैं. नियुक्ति पत्र मिलने से युवाओं में भी खुशी बनी हुई है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.