नवोदय विद्यालय समिति में आई 1377 नॉन टीचिंग वैकेंसी, आप भी करें आवेदन

नई दिल्ली | अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की तरफ से नॉन टीचिंग पदों पर सीधी भर्ती की जा रही है. एनवीएस नॉन टीचिंग भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है. नवोदय विद्यालय समिति ने जिन पदों पर वैकेंसी निकाली है. उनमें जूनियर सचिवालय सहायक, महिला स्टाफ नर्स, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, मेस हेल्पर, मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस), आदि कई पद शामिल हैं.

JNV Jawahar Navodaya Vidyalaya

ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं आवेदन

आपको बता दे कि 1377 पदों के लिए नवोदय भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है. यह विज्ञापन Navo-daya.gov.in पर आया है. चयनित होने पर उम्मीदवारों को प्रारंभिक पदस्थापना पर भारत में कहीं भी पोस्टिंग दी जा सकती है. जो भी उम्मीदवार नवोदय विद्यालय नॉन टीचिंग भर्ती का फॉर्म भरना चाहते है, उन्हें ऑनलाइन माध्यम से navo-daya.gov.in पर जाकर फॉर्म भरना होगा.

यह भी पढ़े -  32 घंटे में कोलकाता पहुंचाएगी गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जानिए पूरा रूट

 इस प्रकार है पदों की जानकारी

  • फीमेल स्टाफ नर्स: 121
  • असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, ग्रुप बी: 05
  • ऑडिट असिस्टेंट ग्रुप बी: 12
  • जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर ग्रुप बी: 04
  • लीगल असिस्टेंट, ग्रुप बी: 01
  • स्टेनोग्राफर, ग्रुप सी: 23
  • कंप्यूटर ऑपरेटर, ग्रुप सी: 02
  • केटरिंग सुपरवाइजर, ग्रंप सी: 78
  • जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट, ग्रुप सी: 21
  • जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट, ग्रुप सी: 360
  • इलेक्ट्रीशियन कम प्लंबर, ग्रुप सी: 128
  • लैब अटेंडेंट, ग्रुप सी: 161
  • मेस हेत्यर, ग्रुप सी: 442
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ, ग्रुप सी 19
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.