एल्विश यादव की बढ़ेगी मुश्किलें, इस मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी गुरुग्राम पुलिस

गुरुग्राम | सांपों के जहर मामले में नोएडा की जेल में बंद बिग बॉस OTT- 2 विजेता एवं मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें और बढ़ गई है. अब हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस उन्हें प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर आने की तैयारी कर रही है. बता दें कि 7 मार्च को एल्विश यादव द्वारा यूट्यूबर मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर के साथ मारपीट की गई थी और अब इसी मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई शुरू कर रही है.

Elvish Yadav

मैक्सटर्न के साथ मारपीट का आरोपित

गुरुग्राम सेक्टर- 53 थाना प्रभारी ने बताया कि मैक्सटर्न के साथ मारपीट करने के मामले में एल्विश यादव आरोपित है. शिकायत मिलने के बाद जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए एल्विश के स्वजन को नोटिस दिया गया था, लेकिन वह जांच अधिकारी के सामने पेश नहीं हुआ था.

सोशल मीडिया पर हुई थी कहासुनी

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर कहासुनी होने के बाद 7 मार्च को एल्विश यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर के साथ मारपीट की गई थी. तभी इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद दोनों के बीच समझौता हो गया था. इसके बाद, एल्विश यादव ने X पर सभी से माफी मांगते हुए वीडियो पोस्ट की थी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्रामवासियों को सीवर ओवरफ्लो से मिलेगा छुटकारा, 270 करोड़ की योजना तैयार

वहीं, एल्विश यादव के खिलाफ दूसरे देश के सांपों का गाने में इस्तेमाल को लेकर अदालत में याचिका दायर करने वाले साैरभ गुप्ता ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है. उन्होंने बिना सुरक्षा के मामले में पैरवी करने में असमर्थता जताई है. उन्होंने कहा कि उसे सोशल मीडिया पर लगातार केस वापस लेने की धमकियां मिल रही है और उसके ऊपर जानलेवा हमला भी हो सकता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.