जल्द निपटाएं बैंकिंग से जुड़े कार्य, होली के मद्देनजर 3 दिन रहेंगे बैंक बंद

नई दिल्ली | देशभर में 25 मार्च को होली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा. त्यौहार में पैसा भी बहुत खर्च होता है. ऐसे में अगर आप पैसा खर्च करने के लिए बजट बनाकर चल रहे हो और बैंक संबंधित कोई कार्य है, तो आपके लिए यह खबर काम की है. ऐसा इसलिए क्योंकि होली के मद्देनजर बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में आपको अपना जरूरी कार्य पहले ही निपटाना पड़ेंगे.

Bank Holidays

3 दिन रहेंगे बैंक बंद

इस त्योहार पर देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. इसके साथ ही 23 मार्च को चौथा शनिवार और 24 मार्च को रविवार के कारण बैंकों में कोई काम नहीं होगा. यानी इस महीने 23 से 25 मार्च तक लगातार 3 दिन बैंक बंद रहेंगे. 29 मार्च को गुड फ्राइडे के दिन भी बैंक बंद रहेंगे. मार्च के आखिरी 10 दिन यानी 22 से 31 मार्च तक अलग- अलग जगहों पर कुल 8 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा.

यह भी पढ़े -  दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड बार ने बनाया नया रिकॉर्ड, वजन सुनकर उड़ जाएंगे होश

शेयर बाजार में नहीं होगा कारोबार

होली के चलते लगातार 3 दिनों तक शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा. 23 मार्च और 24 मार्च को शनिवार और रविवार के कारण ये बैंक बंद रहेंगे. 25 मार्च को होली पर कोई कारोबार नहीं होगा. 29 मार्च गुड फ्राइडे के दिन भी बाजार बंद रहेगा.

ऑनलाइन बैंकिंग और ATM बनेगा सहारा

आपके लिए राहत की बात यह है कि कैश के लिए एक और माध्यम है. आप बैंक की छुट्टियों के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम के जरिए पैसों का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं. बैंक की छुट्टियों का इन सुविधाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.