कंप्यूटर शिक्षकों और लैब सहायकों को HKRN के अधीन लाने की हो रही तैयारी, आदेश हुआ जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा में सरकारी स्कूलों में ड्यूटी कर रहे 4,200 कंप्यूटर शिक्षकों और लैब सहायकों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के अधीन लाने की तैयारी की जा रही है. चुनाव आचार संहिता लगने के बाद भी चुनाव आयोग की अनुमति से सभी कंप्यूटर शिक्षकों और लैब सहायकों की सेवा को फिर से 1 साल का विस्तार दिया जाएगा.

Haryana Kausal Rojgar Nigam HKRN

किया जा रहा है संघर्ष

राज्य  के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षक 10 सालों से और लैब सहायक 12 सालों से सेवाएं प्रदान कर रहे हैं. इन्हें पक्का कराने के लिए कंप्यूटर लैब सहायक एसोसिएशन और कंप्यूटर टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी लगातार संघर्ष कर रहें है. इसी के चलते इन दोनों संगठन के पदाधिकारी वीरवार को शिक्षा निदेशक जितेंद्र सिंह से मिले.

यह भी पढ़े -  चंडीगढ़ में गर्मी और उमस के बीच मौसम ने ली करवट, अगले 24 घंटे रहेंगे अहम; पढ़ें Weather Update

HKRN के तहत रखने के आदेश हुए जारी

मुलाकात के दौरान पता चला कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने इन्हें हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत रखने के आदेश जारी किए हैं. ऐसे में अब सरकारी स्कूलों में तैनात कंप्यूटर टीचर और लैब सहायक को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के अधीन किया जाएगा. कंप्यूटर लैब सहायकों को फ्रेश लेवल- 1 में और कंप्यूटर टीचर्स को फ्रेश लेवल- 3 में रखा गया है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.