HPSC की तरफ से परीक्षा के लिए जारी हुआ नोटिस, यहां देखें पूरी जानकारी

चंडीगढ़ | हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की तरफ से एक नया नोटिस जारी किया गया है. यह नोटिस 27 मार्च को जारी किया गया है. नोटिस के अनुसार, जिन भी उम्मीदवारों ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर (ग्रुप- बी), पशुपालन एवं दुग्ध पालन विभाग हरियाणा में वेटनरी सर्जन पदों के लिए आवेदन किया है, उनके लिए परीक्षा तिथि के बारे में जानकारी दी गई है. सभी उम्मीदवार 30 मार्च 2024 से आयोग की ऑफिशल वेबसाइट http://hpsc.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

HPSC

इस प्रकार रहेगा परीक्षा का शेड्यूल

आपको बता दें कि हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड  में असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर (ग्रुप- बी) के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा का आयोजन 07 अप्रैल 2024 को सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक तथा पशुपालन एवं दुग्ध पालन विभाग हरियाणा में वेटनरी सर्जन के पदों के लिए विषय ज्ञान परीक्षा का आयोजन 07 अप्रैल 2024 को दोपहर 2.00 बजे से सायं 5:00 बजे तक होगा. नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी उम्मी‌द्वार, जिन्होंने इन पदों के लिए आवेदन किया था उन्हें टेस्ट में उपस्थित होने की प्रोविजनल रूप से अनुमति दी जाती है.

यह भी पढ़े -  चंडीगढ़ में गर्मी और उमस के बीच मौसम ने ली करवट, अगले 24 घंटे रहेंगे अहम; पढ़ें Weather Update

A4 साइज पेपर पर लें एडमिट कार्ड का प्रिंट

इसके लिए शर्ते है कि वे विज्ञापन के अनुसार, अपनी सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हो. आवेदकों को निर्देशित किया जाता है कि वह अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट ए- 4 आकार के पेपर पर लें, ताकि उनकी फोटो एवं अन्य विवरण को आसानी से देखा/ सत्यापित किया जा सके. अस्पष्ट फोटो/ हस्ताक्षर के साथ छोटे आकार के एडमिट कार्ड वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.