रेवाड़ी होकर गुजरने वाली 2 ट्रेनें कल रहेगी रद्द, 4 ट्रेनों का बदला गया रूट

रेवाड़ी | रेलवे यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि जयपुर मंडल पर गैटोर जगतपुरा- कानोता रेलवे स्टेशन के बीच ऑटोमैटिक सिग्नल प्रणाली कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है. जिसके चलते कल यानि 7 अप्रैल को रेल यातायात प्रभावित रहेगा.

RAIL TRAIN

उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 09635, जयपुर- रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन और ट्रेन नंबर 09636, रेवाड़ी- जयपुर स्पेशल ट्रेन 7 अप्रैल को रद्द रहेगी. इसके अलावा कई ट्रेनें रूट डायवर्ट से संचालित होकर अपने गंतव्य स्थान की ओर बढ़ेगी.

रूट डायवर्ट से संचालित होने वाली ट्रेनों की सूची

  • ट्रेन नंबर 14322, भुज- बरेली ट्रेन निर्धारित मार्ग फुलेरा-जयपुर- अलवर- रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा- रींगस- रेवाड़ी होकर संचालित होगी. रूट डायवर्ट के चलते यह ट्रेन रींगस, नीम का थाना, नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी.
  • ट्रेन नंबर 15014, काठगोदाम-जैसलमेर ट्रेन निर्धारित मार्ग रेवाड़ी- अलवर- जयपुर- फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया रेवाडी- रींगस- फुलेरा होकर संचालित होगी. रूट डायवर्ट के चलते यह ट्रेन नारनौल, नीम का थाना, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
  • ट्रेन नंबर 14733, बठिंडा- जयपुर ट्रेन निर्धारित मार्ग रेवाड़ी- अलवर- जयपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी- रींगस- जयपुर होकर संचालित होगी. रूट डायवर्ट के चलते यह ट्रेन नारनौल, नीम का थाना, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
  • ट्रेन नंबर 14660, बाड़मेर- जम्मूतवी ट्रेन निर्धारित मार्ग फुलेरा- जयपुर- अलवर- रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा- रींगस- रेवाडी होकर संचालित होगी. रूट डायवर्ट के चलते यह ट्रेन रींगस, नीम का थाना और नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी.
यह भी पढ़े -  रेलवे का बड़ा फैसला, रेवाड़ी- रींगस स्पेशल ट्रेनों की बढ़ी अवधि; यात्रियों को मिलेगी राहत
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.