हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- राज्य सरकार कर्मचारियों की सेवाएं नियमित करने पर करें विचार

नई दिल्ली | हरियाणा हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि अगर एक बार राज्य सरकार अस्थायी कर्मियों को उस पद पर की अनुमति दे दी है, जिस पर उन्हें शुरू में नियुक्ति दी गई थी, तो यह नहीं कहा जा सकता कि संबंधित पद के लिए कोई नियमित कार्य नहीं है. कोर्ट ने कहा कि जब कोई कर्मचारी 1 दशक से ज्यादा समय तक काम कर चुका है और उक्त पद का कार्य उपलब्ध है, तो राज्य का यह कर्तव्य है कि वह एक पद सृजित करें, ताकि उक्त कर्मचारी को सेवा में बने रहने की अनुमति मिल सके.

HIGH COURT

हाईकोर्ट ने पारित किए आदेश

हाईकोर्ट ने कहा कि एक कल्याणकारी राज्य होने की वजह से राज्य को अपने कर्मचारियों का ध्यान रखना चाहिए. राज्य को ऐसा फैसला नहीं लेना चाहिए, जिससे कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे खारिज हों.

हाई कोर्ट के जस्टिस हरसिमरन सिंह सेठी ने यमुनानगर निवासी ओम प्रकाश व अन्य द्वारा याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किए हैं. कोर्ट ने सरकार को उन याचिकाकर्ताओं की सेवाओं को नियमित करने का भी आदेश जारी किया है जो अस्थायी आधार पर विभिन्न विभागों में सेवाएं दे रहे थे, लेकिन राज्य की नीतियों के अनुसार नियमित होने के लिए योग्य थे.

पिछले 2 दशकों से दे रहें सेवाएं

याचिकाकर्ताओं का दावा है कि वे करीबन पिछले 2 दशकों से राज्य की सेवा में हैं, लेकिन उनकी सेवाओं को राज्य द्वारा जारी की गई. नियमितीकरण नीति के तहत, उन्हें नियमित नहीं किया गया है. उनका दावा उसी के अंतर्गत आता है या उनकी सेवाओं को उस तिथि से नियमित किया जाना चाहिए जो उनके जूनियरों की सेवाओं को नियमित किए जाने की तारीख के बाद की हैं.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

याचिकाकर्ताओं के मुताबिक, वह सभी हरियाणा सरकार की तरफ से एक अक्टूबर 2003 को जारी की गई नियमितीकरण नीति के तहत अपनी सेवाओं के नियमितीकरण के पात्र थे. राज्य सरकार ने तर्क पेश किया कि याचिकाकर्ताओं को नियमित स्वीकृत पद के विरुद्ध नियुक्त नहीं किया गया था. वे अभी तक किसी भी नियमित स्वीकृत पद के खिलाफ काम नहीं कर रहे हैं, इसलिए उनकी सेवाओं के नियमितीकरण के लिए याचिकाकर्ताओं का दावा स्वीकार नहीं हो सकता है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.