हरियाणा: सामाजिक आर्थिक मानदंड के 5 अंकों को लेकर नहीं आया कोई फाइनल फैसला, अब इस दिन फिर से खुलेगा केस

चंडीगढ़ | हरियाणा में सरकारी भर्तियों के लिए आर्थिक सामाजिक मानदंड के 5 अंक दिए जाते हैं. बीते साल ग्रुप सी और डी की भर्तियों के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया था. यह परीक्षा 95 अंकों की थी और 5 अंक सामाजिक आर्थिक मानदंड के दिए गए. कुछ अभ्यर्थियों ने इस पर केस कर दिया कि यह नंबर बिना किसी वेरिफिकेशन के दिए गए हैं, ऐसे में गलत उम्मीदवार भी इन अंको का लाभ ले रहे हैं जबकि पात्र उम्मीदवारों को इनका लाभ नहीं मिल पाया है.

Haryana CET HSSC CET

फिर से ओपन होगा केस

कई बार इस मामले पर सुनवाई हुई और जानकारी सामने आई कि कोर्ट ने 5 अंको पर फाइनल फैसला ले लिया है. इस फैसले को सार्वजनिक नहीं किया गया और कोर्ट ने इसे रिज़र्व रख लिया. कहा जा रहा था कि इस फैसले को आज जारी किया जाएगा. इसी बीच एक बड़ी खबर देखने को मिल रही है. Haryana CET के जो 5 नंबर को लेकर फैसला आज आना था उसमें जज साहब ने दोबारा इस केस को ओपन करने का फैसला लिया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बदल जाएगा पढ़ाने का तरीका, मास्टर जी को मिलेगी खास ट्रेनिंग

23 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

अब यह फैसला 23 अप्रैल को होगा. 23 अप्रैल को फिर से इस केस पर फिर से बहस होगी यानि कि इस मामले में 23 अप्रैल अब इसकी अगली डेट दे दी गई है. इसके बाद ही, कोई अंतिम फैसला आ पाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.