हरियाणा में INLD ने 2 और सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, इस सीट पर चौटाला परिवार में मचेगा घमासान

चंडीगढ़ | देशभर में लोकसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है और सभी राजनीतिक दल अपनी- अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में हरियाणा में जहां भारतीय जनता पार्टी सभी 10 लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी हैं, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों का बेसब्री से इंतजार हो रहा है.

INLO

INLD ने घोषित किए प्रत्याशी

इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी (INLD) ने आज दो और लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. इसमें हिसार से सुनैना चौटाला और अंबाला लोकसभा सीट से सिख नेता गुरप्रीत सिंह गिल को टिकट दी गई है जबकि कुरुक्षेत्र से खुद अभय सिंह चौटाला चुनावी ताल ठोकेंगे.

चौटाला परिवार में मचेगा घमासान

हिसार लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी की ओर से रणजीत चौटाला चुनावी रण में उतर चुके हैं तो वहीं दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी की ओर से नैना चौटाला को टिकट दी गई है. वहीं, अब इनेलो की ओर से सुनैना चौटाला को उम्मीदवार घोषित करने से हिसार लोकसभा क्षेत्र में चौटाला परिवार के बीच सियासी घमासान देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, FAR में बढ़ोतरी का मिला तोहफा; जानें क्या होगा फायदा
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.