Nidhi Granites लिमिटेड के निवेशकों की बल्ले- बल्ले, इस दिन मिलेंगे बोनस शेयर

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. शेयर बाजार में निवेश करने से पहले हमें बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य लेनी चाहिए, शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा होता है. अधिकतर निवेशकों को बंपर रिटर्न देने वाली कंपनी की तलाश होती है. आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसने निवेशकों को बोनस शेयर देने का ऐलान किया है.

share

निवेशकों को मिलेगा बोनस शेयर

हम Nidhi Granites लिमिटेड की बात कर रही है. इस कंपनी की तरफ से बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया गया है. रिकॉर्ड डेट में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. कंपनी की तरफ से शेयर बाजार को उपलब्ध करवाई गई जानकारी के अनुसार 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर कंपनी की तरफ से एक बोनस शेयर दिया जाएगा. कंपनी ने इस बोनस इश्यू के लिए 2 मई की तारीख को रिकॉर्ड डेट रखा है. जिस किसी भी इन्वेस्टर में इस कंपनी में निवेश किया हुआ है, अब 2 तारीख को उन्हें बोनस शेयर मिलने वाले हैं.

पिछले 6 महीनो में मिला इतना रिटर्न

हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी की तरफ से पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर का तोहफा दिया जा रहा है, इससे पहले कभी भी कंपनी की तरफ से डिविडेंड का लाभ नहीं दिया गया है. शुक्रवार को भी कंपनी के शेयर की कीमतों में अपर सर्किट लगा था. इस दौरान शेयर की कीमतों में दो परसेंट का उछाल दर्ज किया गया था, जिसके बाद कीमते 209. 90 रुपए के लेवल पर बंद हुई थी. पिछले 3 महीनो की बात की जाए, तो कंपनी के शेयर की कीमतों में 35% से ज्यादा का हिस्सफर दर्ज किया गया है. यदि किसी निवेशक ने 6 महीने पहले इस कंपनी में इन्वेस्ट किया होता, तो उसे अब तक तकरीबन 154 परसेंट का लाभ मिल चुका होता.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.