मेष राशि में बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन 3 राशि के जातकों की लगेगी लॉटरी

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. व्यापार के दाता बुध और ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य देव की युति होने वाली है, जिस वजह से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा. यह युति मई महीने में मेष राशि में होगी, ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

Jyotish Grah Nakshtra Rashi

मई महीने में शुरू होंगे इन राशि के जातकों के अच्छे दिन

मेष राशि: इसी राशि में बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा, ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा. मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी, कार्य क्षेत्र का वातावरण आपके लिए काफी सकारात्मक रहेगा. व्यापार करने के लिए भी समय काफी अच्छा है, कारोबार में अचानक वृद्धि हो सकती है. शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा.

मीन राशि: बुधादित्य राजयोग की वजह से इस राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे, आकस्मिक धन लाभ होने के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. फंसा हुआ धन मिल सकता है, इस दौरान जातको को व्यापार में भी लाभ मिलने वाला है. आपकी वाणी से सभी लोग आपसे प्रभावित होंगे.

कर्क राशि: इस राशि के जातको का मई महीने में अच्छा समय शुरू हो जाएगा, आपकी इनकम में भी वृद्धि होगी. कारोबारियों को धन लाभ होगा, कारोबार का विस्तार हो सकता है. विदेश यात्रा के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को विशेष सफलता मिलने वाली है. आपको पिता का भी सहयोग मिलेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.