क्या ये रिश्ता क्या कहलाता है कि नायरा बनेगी बिगबॉस OTT- 3 का हिस्सा, जानें वायरल खबर की सच्चाई

एंटरटेनमेंट डेस्क | बिगबॉस हमेशा ही यूजर्स का पसंदीदा रियलिटी शो रहा है. इन दिनों बिग बॉस OTT- 3 को लेकर कई प्रकार की खबरें सोशल मीडिया में छाई हुई है. आज की इस खबर में हम आपको बिग बॉस OTT- 3 से जुड़े नए अपडेट के बारे में जानकारी देने वाले हैं. खबरें सामने आ रही है कि यह रियलिटी शो 4 या 5 जून से शुरू हो सकता है. हालांकि, अभी तक मेर्क्स की तरफ से इसको लेकर कोई भी बड़ी घोषणा नहीं की गई है.

Nayra Bigg Boss

क्या शिवांगी जोशी होगी शो का हिस्सा?

हर दिन सोशल मीडिया पर नए सीजन में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं. इस समय जो नाम चर्चाओं में बना हुआ है, वह शिवांगी जोशी का है. आपने इन्हें यह रिश्ता क्या कहलाता है में भी देखा होगा. वह इस सीजन की सबसे महंगी कंटेस्टेंट होने वाली है, इस प्रकार की खबरें भी वायरल हो रही है. शिवांगी जोशी को इस शो के लिए अप्रोच किया गया है, उन्हें हर एक एपिसोड के लिए मोटी रकम दी जाएगी. नायरा यानी कि शिवांगी जोशी की तरफ से अब तक इस पर किसी प्रकार का कोई भी रिएक्शन नहीं दिया गया है.

हर दिन सामने आ रहे नए नाम

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी वायरल हो रहा है, अगर इस पोस्ट पर भरोसा किया जाए तो जल्द ही इसकी प्रीमियम डेट से भी पर्दा उठ सकता है. भले ही अभी तक इस शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट के नाम को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई हो, लेकिन हर दिन नए- नए नाम सामने आ रहे है. अबकी बार विक्की जैन, शहजादा धामी, अरहान बहल आदि नाम को लेकर काफी चर्चाए हो रही है. बिग बॉस का पहला और दूसरा सीजन भी काफी सुर्खियों में रहा था. पहले सीजन की विनर दिव्या अग्रवाल रही थी. वहीं, दूसरे सीज़न के विनर एलविश यादव रहे थे.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.