पानीपत मे बड़ा हादसा सेल्फी लेते समय दो युवक नहर में गिरे

पानीपत । पानीपत के गांव नारायणा के पास नहर किनारे सेल्फी लेते युवक का पैर फिसल गया. बता दें कि उसे बचाने के लिए पास खड़े, फूफेरे भाई ने हाथ आगे बढ़ाया तो वह भी नदी में बह गया. स्थानीय लोगों द्वारा फुफेरे भाई को बाहर निकाला गया. पानी का बहाव अधिक था, जिसकी वजह से 17 वर्षीय युवक नदी में बह गया.

Nahar

 

सेल्फी लेने की जिद युवक पर पड़ी भारी 

फूफेरे भाई को लोगों ने सामान्य अस्पताल में पहुंचाया. जहां पर युवक का इलाज किया गया और उसके बाद उसे छुट्टी दे दी गई. वही परिजनों ने लापता युवक की नहर में तलाश शुरू कर दी है. उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव आसरा निवासी रिजवान ने बताया कि 1 महीने पहले वह बागपत के गांव बड़का निवासी अपने ममेरे भाई साहिल के साथ गांव नारायणा में मेहनत मजदूरी करने के लिए आया था. बुधवार को शाम 5:00 बजे ममेरे भाई साहिल ने नारायणा के पास नहर किनारे फोटो खींचने की जिद की. जिसके बाद वह दोनों नहर पर गए. इसी बीच साहिल नहर किनारे नीचे उतर गया और सेल्फी लेते समय साहिल का पैर फिसल गया.

संतुलन बिगड़ने की वजह से दोनों भाई नहर मे गिरे 

वही रिजवान ने बताया कि इसी दौरान वह पेशाब के लिए थोड़ी दूर गया था. जब उसे साहिल की बचाव की आवाज सुनाई दी. वह दौड़ कर भाई के पास आया और मदद के लिए हाथ बढ़ाया, तो साहिल ने उसका हाथ पकड़ लिया. इसी बीच दोनों का संतुलन बिगड़ गया और दोनों नहर में जा गिरे . यह घटना स्थानीय लोगों ने देख ली. और दौड़ कर स्थानीय लोगों ने युवक की मदद की और उसे बाहर निकाल लिया. लेकिन पानी का भाव काफी तेज था जिसकी वजह से साहिल नहर में बह गया. रिजवान ने बताया कि साहिल तीन बहनों का सबसे बड़ा भाई था. उसके पिता मेहनत मजदूरी कर परिवार का पेट पालते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.