6 जून तक मौज करेंगे मेष, कन्या और मकर राशि के जातक, हर कार्य में मिलेंगी सफलता

ज्योतिष | देवों के गुरु के नाम से जाने जाने वाले बृहस्पति फिलहाल वृषभ राशि में विराजमान है. हाल ही में उन्होंने अपनी चाल में बदलाव किया था, इसका प्रभाव भी सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई दिया. गुरु के अस्त होने से कुछ राशि के जातकों को किस्मत का भरपूर सहयोग मिला, तो कुछ राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ गई. 7 मई को गुरु अस्त हुए थे और 6 जून तक इसी अवस्था में रहने वाले हैं. गुरु की इस अवस्था की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

Rashi Parivartan

6 जून तक मौज करेंगे इन 3 राशियों के जातक

मेष राशि: आने वाले 24 दिन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छे रहने वाले हैं. आर्थिक लाभ होने के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, व्यापारियों को कई बड़े इन्वेस्टर मिल सकते हैं. करियर में भी आपको कई टास्क मिल सकते हैं, जो आपके लिए काफी फायदेमंद रहेंगे.

कन्या राशि: आने वाले 24 दिन इन पर गुरु मेहरबान रहने वाले हैं. इस दौरान आपको कई कार्यों में सफलता मिलने वाली है, समाज में भी आपकी पद- प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आप आर्थिक फैसले सोच- समझकर ले, इन्वेस्ट करने के लिए समय काफी अच्छा है.

मकर राशि: इस राशि के जातक खुद को आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे, आपको स्वास्थ्य के मामले में थोड़े उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है. गुरु ग्रह के अस्त होने की वजह से अब आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होने शुरू हो गए हैं, आने वाले 24 दिन आपको विशेष लाभ मिलने वाला है. आप परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.