चंडीगढ़ में गर्मी ने तोडा 11 साल का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 44.5 डिग्री; जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

चंडीगढ़ | राजधानी में अबकी बार गर्मी रौद्र रूप दिखा रही है. यहां दिन का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री तक पहुंच गया है. तेज लू और धूप के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी लोगों की परेशानियां बढ़ाने का काम कर सकती हैं, क्योंकि अभी एक सप्ताह तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली. धीरे- धीरे तापमान में और भी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

weather mausam dhup

ऑरेंज अलर्ट जारी

चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हीट वेव की चेतावनी जारी करते हुए चंडीगढ़ में 21 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. इसके बाद, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, लेकिन इससे तापमान में कुछ खास फर्क पड़ता दिखाई नहीं देगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

इन बातों का रखें ध्यान

विभाग द्वारा मौसम को लेकर एडवाइजरी जारी करते हुए कहा गया है कि लोगों को सीधे सूरज के संपर्क में आने से बचना चाहिए. जरूरी न होने पर घरों में ही रहना चाहिए. हल्के रंग के ढीले व सूती कपड़े पहनने चाहिए. घर के अंदर हवादार और ठंडी जगह पर रहना चाहिए. घर से अगर निकलना ही पड़े, तो जूते और चश्मे का प्रयोग करें. पानी, नींबू पानी, लस्सी जैसे तरल पदार्थ का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें. खाने में सलाद और पौष्टिक आहारों को शामिल करें.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts