हरियाणा रोड़वेज ने यमुनानगर से चरखी दादरी के लिए शुरू की सीधी बस सेवा, यहां देखें टाइम- टेबल

यमुनानगर | हरियाणा परिवहन विभाग ने अपने यात्रियों को एक और बड़ी सौगात दी है. रोडवेज विभाग ने यमुनानगर से चरखी दादरी के लिए सीधी बस सेवा की शुरुआत कर दी है. इस बस सेवा का फिलहाल अस्थाई तौर पर यमुनानगर बस स्टैंड से संचालन का समय सुबह साढ़े 10 बजे रखा गया है. हालांकि, यात्रियों की मांग पर संचालन समय में बदलाव किया जा सकता है.

Haryana Roadways Bus

यात्रियों की मांग पर संचालन

बता दें कि वर्तमान में यमुनानगर से चरखी दादरी के लिए कोई सीधी बस सेवा नहीं है, जबकि चरखी दादरी से यमुनानगर के लिए संचालित हो रही बस सेवा कभी बंद, तो कभी बहाल रहती है. ऐसे में रूट सहित बीच में पड़ने वाले ठहराव पर यात्रियों की मांग को देखते हुए रोडवेज विभाग ने यमुनानगर डिपो की बस को चरखी दादरी तक संचालित करने की योजना बनाई थी.

इसके तहत, इस रूट पर सीधी बस सेवा संचालित करने के लिए परमिट मांगा गया था और परमिट मिलने पर यमुनानगर से चरखी दादरी के लिए सीधी बस सेवा को हरी झंडी दिखा दी गई है. यमुनानगर बस स्टैंड से यह बस सुबह साढ़े 10 बजे चरखी दादरी के लिए रवाना होगी.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई

सीधी बस सेवा का मिलेगा लाभ

इस सीधी बस सेवा के शुरू होने से न केवल यमुनानगर से चरखी दादरी आवा- जाही करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा बल्कि रूट के बीच में पड़ने वाले रादौर, लाडवा, करनाल, पानीपत, रोहतक जैसे ठहराव वाले स्थानों से भी यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी. लंबी दूरी की सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों के पैसे और समय दोनों की बचत होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.