हरियाणा के पूर्व CM खट्टर ने कांग्रेस पर लगाया बोगस वोटिंग का आरोप, सरकारी कर्मचारियों को लेकर किया ये खुलासा

चंडीगढ़ | हरियाणा में लोकसभा चुनावों के लिए मतदान हो चुका है, लेकिन BJP और कांग्रेस के बीच आरोप- प्रत्यारोप का सिलसिला बदस्तूर जारी है. इन सबके बीच पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के एक बयान ने सियासी बवाल मचा दिया है. उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर कांग्रेस के लोगों ने बोगस वोटिंग कराई है. कुछ सरकारी कर्मचारियों के भी इसमें शामिल होने की जानकारी सामने आई है.

Manohar Lal Khattar CM

कांग्रेस ने कराई बोगस वोटिंग

मनोहर लाल ने कहा कि कई बूथों पर पर्याप्त पुलिसबल की मौजूदगी के बावजूद भी बोगस वोटिंग की खबर सामने आई है. हालांकि, बोगस वोटिंग को रोकने के हरसंभव प्रयास किए गए थे. अब उसे चैलेंज करने का समय बीत चुका है. पहले जितनी तो नहीं हुई है, लेकिन बोगस वोटिंग जरूर हुई है. हम उसका संज्ञान ले रहे हैं.

सरकारी कर्मचारियों ने दिया कांग्रेस का साथ

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे कर्मचारी जो राजनीतिक दल से जुड़े हैं. ऐसे लोगों की पहचान हो रही है, उनमें से कुछ लोगों को सस्पेंड भी किया गया है. कुछ को नोटिस जारी किए गए हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी. जिस किसी के खिलाफ चुनाव में गड़बड़ी करने के प्रमाण मिलते हैं, उनके खिलाफ 4 जून के बाद कार्रवाई की जाएगी. हमने सीएम नायब सैनी को ऐसे लोगों की लिस्ट बनवाने को कहा है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

कर्मचारियों ने रोकी वृद्धावस्था पेंशन

खट्टर ने कहा कि आचार संहिता लागू होने के बाद सरकारी कर्मचारी कोई ऐसा काम नहीं कर सकता जिससे वोटर्स को परेशानी झेलनी पड़े और उस पर इसका प्रभाव पड़े. एक ऐसा सर्कुलर निकाल दिया गया जिसके चलते करीब 2 महीने 25 हजार लोगों की वृद्धावस्था पेंशन रुक गई, जबकि ऐसा नोटिस नहीं निकाल सकते हैं.

उन्होंने कहा कि 16 मार्च से 4 जून तक कोई रूटीन से जुड़ा नया सर्कुलर (लॉ एंड ऑर्डर या कोई आपात स्थिति को छोड़कर) नहीं जारी किया जा सकता. ऐसे 4  लोग जिन्होंने 25 हजार लोगों की पेंशन रुकवा दी, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.