अग्निवीर भर्ती की कामन प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखे रिजल्ट

पंचकूला | भारतीय सेना की अंबाला जोन में हुई अग्निवीर भर्ती (Agniveer Bharti) के कामन प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा हो चुकी है. अग्निवीर भर्ती की कॉमन प्रवेश परीक्षा का परिणाम कल जारी किया गया है. अब भर्ती के दूसरे चरण की प्रक्रियाकी शुरुआत होगी.

Results

विभिन्न पदों के लिए हुई थी परीक्षा

जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वह भारतीय सेना की वेबसाइट www. joinindianarmy.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं. भारतीय सेना के भर्ती निदेशक अंबाला कर्नल वीएस पांडे ने जानकारी दी कि अग्निवीर जीडी, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर टेक्नीकल, अग्निवीर महिला एमपी और अग्निवीर ट्रेडमैन पदों के लिए परीक्षा करवाई गई थी.

यह भी पढ़े -  चंडीगढ़ में गर्मी और उमस के बीच मौसम ने ली करवट, अगले 24 घंटे रहेंगे अहम; पढ़ें Weather Update

22 अप्रैल से 3 मई तक हुई थी परीक्षा

यह परीक्षा 22 अप्रैल से 3 मई तक आयोजित की गई थी. अग्निवीर भर्ती की कॉमन प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित करवाई गई थी. फिलहाल, इस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है. जिन भी उम्मीदवारों ने कामन परीक्षा पास की है उनको दूसरे चरण में शामिल किया गया है. अब भर्ती के दूसरे चरण की शुरुआत की जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.