शर्मनाक: बाप ने बेटी के साथ दुष्कर्म कर किया समाज को कलंकित करने का काम, जानिए पूरा मामला

यमुनानगर | हरियाणा के यमुनानगर से एक बेहद शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक नाबालिग लड़की ने अपने पिता पर चार साल तक गलत संबंध बनाकर बाप बेटी के रिश्ते को कलंकित करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने पीड़िता की शिक़ायत पर आरोपित बाप के खिलाफ पोस्को एक्ट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल आरोपी बाप पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

men who raping women domestic 260nw 1376602376 e1615889831788

जानकारी के अनुसार साढौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2016 में उसकी मां की मौत हो गई थी. 11 दिसम्बर 2016 को जब वह घर पर अकेली थी तो उसके पिता ने उसके अकेलेपन का फायदा उठाते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की और जबरदस्ती उसके साथ अननेचुरल संबंध बनाए. आरोपित ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. डर व लोकलाज के मारे उसने किसी को भी इस घटना के बारे में कुछ नहीं बताया और आरोपी बाप इसी बात का फायदा उठाते हुए उससे चार साल तक गलत काम करता रहा.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई

बाद में उसके पिता ने दुसरी शादी कर ली. इसके बाद भी आरोपित ने उसके साथ गलत काम करना बंद नहीं किया. आखिर तंग आकर उसने इस घटनाक्रम के बारे में परिजनों को आपबीती सुनाई. उधर एसआई मेवा देवी का कहना है कि आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.