Success Story: डॉक्टरी छोड़ बन गई एस्ट्रोलॉजर, जिसको कभी लोगों ने बताया था मांगलिक अब वही कर रही लोगों के दोष दूर

पलवल, Success Story | जिले की बेटी भावना को उसके माता- पिता डॉक्टर बनाना चाहते थे. इसके लिए बेटी ने काफी मेहनत की और आखिरकार डेंटिस्ट बन भी गई. हालांकि, जीवन में काफी संघर्ष का सामना करना पड़ा, जिससे परेशान होकर परिवार ने ज्योतिषियों के चक्कर लगाना शुरू कर दिया, लेकिन वहां से जो बातें बेटी ने सुनी तो वह खुद हैरान रह गई.

Astrologer

किसी ने उससे कहा कि वह मांगलिक है, किसी ने उसकी कुंडली में कालसर्प दोष बताया. धीरे- धीरे उसने खुद ही इन सब बातों का समाधान ढूंढना शुरू कर दिया. वह ज्योतिष शास्त्र में इतना ज्यादा लीन हो गई कि खुद ही ज्योतिष की अच्छी ज्ञाता बन गई.

परिवार की इच्छा को भी किया पूरा

हालांकि, भावना ने अपनी परिवार की इच्छा को दबाया नहीं और उनके सपनों को पूरा भी किया. सबसे पहले उसने परिवार की इच्छा अनुरूप डेंटिस्ट बनने के लिए जीतोड़ मेहनत की. उसके बाद, अपने मन में आए सवालों के जवाब ढूंढने की सोची. सपना ने देखा कि समाज में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें गुमराह किया जा रहा है. वह चाहती थी कि ऐसे लोगों को सही राह दिखा सके. इसी उद्देश्य से उसने दिल्ली के भारतीय विद्या भवन कॉलेज में एस्ट्रोलॉजर बनने के लिए एडमिशन ले लिया.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में KMP एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित होंगे 5 नए शहर, सिंगापुर मॉडल की दिखेगी झलक

बाकी राज्यों के लोगों की समस्या का भी करती हैं समाधान

परिवार को सपना के एस्ट्रोलॉजर बनने की बात पता चली तो उन्होंने सपना का भरपूर सहयोग किया. आज वह ज्योतिष विद्या के लिए काफी मशहूर हैं. आस- पास के राज्यों से भी लोग उसके पास समाधान के लिए आते हैं. वो कहती हैं कि वह लोगों की समस्याओं का समाधान घर बैठे भी बता देती है. वह वीडियो कॉल या फोन कॉल के द्वारा लोगों की ज्योतिष विद्या से जुड़ी समस्याओं का निदान करती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts