ज्योतिष | ग्रहों के सेनापति के नाम से जाने जाने वाले मंगल अपनी स्वयं की राशि मेष में विराजमान है. अगले 30 दिनों तक वह इसी राशि में रहने वाले हैं. 1 जून के दिन मीन राशि से निकाल कर मंगल ने मेष राशि में गोचर किया था. जिस भी राशि के जातक पर मंगल मेहरबान होते हैं, उनका सोया हुआ भाग्य जल्द ही चमक उठता है. साथ ही, नौकरी और व्यापार में भी खूब तरक्की मिलती है. आज की इस खबर में हम आपको तीन भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो आने वाले 30 दिनों तक मौज करने वाली हैं.
30 दिन मौज करेंगे इन 3 राशियों के जातक
सिंह राशि: मंगल का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित हो रहा है, धन आगमन के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी, काम के सिलसिले में आप विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं. परिवार में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा.
कर्क राशि: मंगल ग्रह के अपनी स्वयं की राशि में गोचर की वजह से इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो गया था, व्यापारियों को भी पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा खासा रिटर्न मिल रहा है. करियर के लिहाज से समय काफी अच्छा है. जल्द ही, आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी. घर – परिवार में भी सुख- शांति का माहौल बना रहेगा.
धनु राशि: मंगल का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित हो रहा है, इस दौरान आप खुद को भी पॉजिटिव महसूस करने वाले हैं. काम पर भी आपका फॉक्स बना रहेगा, आप खुद को काफी कॉन्फिडेंस से भरा हुआ महसूस करने वाले हैं. धार्मिक चीजों में आपका मन लगेगा, आपको अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान देने की आवश्यकता है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
