निजी स्कूल में डेढ़ दर्जन बच्चों समेत स्कूल का प्रिंसिपल मिला कोरोना पोजिटिव

फतेहाबाद । प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित केसों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. इसका असर अब स्कूलों में भी दिखने लगा है. ताज़ा वाक्या फतेहाबाद जिले के भट्टू कस्बे का है जहां डेढ़ दर्जन बच्चों सहित स्कूल का प्रिंसिपल कोरोना पोजिटिव मिला है. स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता दिखाते हुए स्कूल को बंद करवा दिया और स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों सहित अन्य स्टाफ के सैंपल लिए जा रहे हैं.

school corona news

भटठू के इस निजी स्कूल में बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग की थी, जिसकी बीती देर सायं रिपोर्ट आई थी. स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मिलें बच्चों और स्कूल के प्रिंसिपल को होम आइसोलेट कर दिया है. इससे पहले टोहाना और जाखल के स्कूलों में भी बच्चे कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं. बच्चों के लगातार कोरोना संक्रमित मिलने से एक ओर जहां प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं बच्चों के अभिभावक स्कूल संचालक भी चिंतित नजर आने लगे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.