हरियाणा में लंबे वक्त के इंतज़ार के बाद होगी JBT भर्ती, आयोग के पास भेजा गया 1200 पदों का आग्रह पत्र

चंडीगढ़ | हरियाणा में JBT भर्ती का इंतज़ार कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. बता दें कि हरियाणा में 10 साल के अंदर पहली बार जेबीटी के 1,200 पदों पर भर्ती होगी. मौलिक शिक्षा विभाग की तरफ से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के पास इन पदों पर भर्ती करने के लिए आग्रह पत्र भेज दिया गया है. राज्य में PRT (जेबीटी) पदों पर पिछले 10 साल में भर्ती नहीं हो पाई है.

Exam Jobs

2012 के बाद नहीं हुई भर्ती

अंतिम बार 2012 में विज्ञापन निकला था, पर पीआरटी के इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति 2017 में हो पाई थी. कुछ की नियुक्ति तो सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद संभव हुई, लेकिन साल 2012 के बाद पीआरटी पदों पर कोई भर्ती नहीं हो पाई.

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से हर साल एचटेट परीक्षा ली जाती है. हजारों एचटेट पास युवा पिछले 10 साल से नई भर्ती क़े इंतजार में है. कुछ तो ओवरएज हो चुके हैं, तो किसी के लिए एचटेट वैधता का सवाल खड़ा हो चुका है.

1200 पदों के लिए भेजा गया आग्रह पत्र

पीआरटी के लिए ये पात्र युवा लगातार मुहिम चला रहे थे कि भर्ती की जाए. दूसरी ओर, प्रदेश सरकार पीआरटी पदों पर भर्ती के लिए यह कहती रही कि पीआरटी शिक्षक पहले ही सरप्लस हैं. उन्हें एडजस्ट करने के लिए शिक्षक- विद्यार्थी अनुपात कम किया है. अंत में अब मौलिक शिक्षा विभाग ने पीआरटी के लगभग 1,200 पदों को भरने के लिए आग्रह पत्र आयोग क़े पास भेजा है.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

जल्द विज्ञापित होंगे पद

आयोग की तरफ से जल्द ही इन पदों को विज्ञापित किया जाएगा व इन पदों के लिए आवेदन मांगे जायेंगे. आयोग का प्रयास रहेगा कि इन पदों पर आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भर्ती कर ली जाए. HSSC की तरफ से अन्य ग्रुप C, ग्रुप D व पुलिस भर्ती की प्रक्रिया भी चल रही है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.