हरियाणा के 15 जिलों में अगले 3 घंटे में होगी बरसात, मौसम विभाग ने जारी अलर्ट; यहां देखें पूरी देखें लिस्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा में मानसून अपनी रफ्तार पकड़ चुका है, लेकिन बरसात के बावजूद प्रदेश के ज्यादातर जिलों में 35 डिग्री के लगभग तापमान चल रहा है. आज 6 जून शनिवार को हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से अगले तीन घंटो में प्रदेश के कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

barish 2

इन इलाकों में अगले 3 घंटो में होगी बारिश

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रदेश के ऐलनाबाद, रानियां, सिरसा, नाथूसरी चौपटा, डबवाली में अगले 3 घंटो में गरज- चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना बताई गई है. इस दौरान यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान बताया गया है.

7 जुलाई तक रहेगा मौसम में बदलाव

आज ही जारी किए गए एक और अलर्ट के अनुसार शनिवार को प्रदेश के झज्जर, भिवानी, हिसार, रोहतक, करनाल, फतेहाबाद, सोनीपत, यमुनानगर, जींद, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और आसपास के क्षेत्र में बारिश का अलर्ट जारी किया गया था. इससे पहले 7 जुलाई तक प्रदेश में मौसम में बदलाव की संभावना बताई गई थी. प्रदेश के नारनौंद भिवानी के भवानी खेड़ा, सिरसा, फतेहाबाद अंबाला, बरवाला मैं सुबह से ही बारिश हो रही है

यह भी पढ़े -  हरियाणा के रिटायर कर्मचारियों को बड़ी राहत, दोबारा तय होगी पेंशन
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts