हरियाणा में TGT भर्ती रिजल्ट जल्द जारी होने की संभावना, हाईकोर्ट में केस हुआ डिसमिस; अब नहीं कोई स्टे

चंडीगढ़ | हरियाणा में लंबे समय से TGT भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है. दरअसल, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से टीजीटी के 7,471 पदों पर भर्ती की जानी है, लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से यह भर्ती कोर्ट में लटक गई थी. इसी वजह से यह भर्ती सिरे नहीं चढ़ पा रही थी. बता दें कि जल्द ही TGT भर्ती का रिजल्ट देखने को मिल सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि हाई कोर्ट की तरफ से केस को खारिज कर दिया गया है.

Punjab and Haryana High Court

आने वाले एक हफ्ते में मिल सकती है खुशखबरी

जज साहब की तरफ से क्लियर कर दिया गया है कि इस भर्ती पर कोई भी स्ट नहीं है. ऐसे में टीजीटी उम्मीदवारों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है. आ रही खबरों के अनुसार, एक हफ्ते के अंदर भर्ती का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. पिछले दिनों रिजल्ट के लिए उम्मीदवारों की तरफ से भी काफी प्रदर्शन भी किया गया था.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

लंबे समय से युवा इस भर्ती के इंतजार में थे और अब ऐसे में युवाओं का यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. अब इस भर्ती के ऊपर कोई भी परेशानी नहीं है और रिजल्ट के रास्ते में आने वाले सभी समस्याओं का निपटारा भी हो चुका है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.