हरियाणा ग्रुप सी पदों के लिए जल्द होगी CET Mains परीक्षाएं, 19 जिलों में बनाए जाएंगे परीक्षा केंद्र

चंडीगढ़ | हरियाणा ग्रुप सी और ग्रुप डी भर्ती में सामाजिक- आर्थिक आधार के अंकों पर हाई कोर्ट की रोक के बाद सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) का संशोधित रिजल्ट जारी कर दिया गया है. संशोधित रिजल्ट जारी करने के बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने अब लिखित परीक्षाओं की तैयारी कर ली है. तृतीय श्रेणी पदों के लिए CET के दूसरे चरण की परीक्षाएं 20 जुलाई से शुरू होने की संभावना है.

EXAM CENTER

19 जिलों में आयोजित होगी परीक्षा

यह परीक्षाएं 19 जिलों में होंगी, जिसकी तैयारी को लेकर संबंधित जिला उपायुक्तों को निर्देशित किया गया है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने तृतीय श्रेणी पदों के लिए दूसरे चरण के सीईटी को लेकर पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, कैथल, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा, भिवानी, जींद और रोहतक में परीक्षा केंद्र बनाने का फैसला किया है.

नकल अथवा प्रश्नपत्र लीकेज के अनुसार देखते हुए 3 संवेदनशील जिलों दादरी, झज्जर और नूंह में कोई परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा. आयोग की तरफ से तृतीय श्रेणी पदों के लिए जुलाई, अगस्त और सितंबर में सीईटी के द्वितीय चरण की परीक्षाएं ली जाएंगी.

यह भी पढ़े -  चंडीगढ़ में गर्मी और उमस के बीच मौसम ने ली करवट, अगले 24 घंटे रहेंगे अहम; पढ़ें Weather Update

परीक्षा के लिए इन तिथियां को किया गया तय

सभी जिला मुख्यालयों और उपमंडल स्तर पर स्कूल कालेज, इंजीनियरिंग कालेज, पालिटेक्निक और विश्वविद्यालयों में यह परीक्षाएं आयोजित की जाएगी. परीक्षा के लिए 20 जुलाई (शनिवार), 21 जुलाई (रविवार), 27 जुलाई (शनिवार), 28 जुलाई (रविवार), 31 जुलाई (बुधवार), 3 अगस्त (शनिवार), 4 अगस्त (रविवार), 10 अगस्त (शनिवार), 11 अगस्त (रविवार), 17 अगस्त (शनिवार), 18 अगस्त, 24 अगस्त (शनिवार), 25 अगस्त (रविवार), 31 अगस्त (शनिवार), 1 सितंबर (रविवार), 7 सितंबर (शनिवार), 8 सितंबर (रविवार), 14 सितंबर (शनिवार), 15 सितंबर (रविवार), 21 सितंबर (शनिवार), 22 सितंबर (रविवार), 23 सितंबर (सोमवार), 28 सितंबर (शनिवार) और 29 सितंबर (रविवार) तय किया गया है.

5 दिन के अंदर भेजनी है रिपोर्ट

सभी उपायुक्तों को पांच दिन के अंदर एचएसएससी को रिपोर्ट भेजनी होगी कि आयोग द्वारा सुझाई गई तिथियों के दिन कोई दूसरी परीक्षा तो नहीं है. ऐसे में रिपोर्ट भेजे जाने के बाद जल्द ही परीक्षाओं के लिए ऑफिशियल शेड्यूल जारी हो सकता है. हरियाणा पुलिस भर्ती के लिए भी पीएमटी होना है, जिसके लिए संभावित तिथियां की घोषणा हो चुकी है. संभावना के अनुसार, 16 जुलाई से पीएमटी की प्रक्रिया शुरू हो सकती है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.