हरियाणा में इस दिन से फिर रफ़्तार पकड़ेगा मानसून, गरज- चमक के साथ होगी बारिश; तापमान में आएगी गिरावट

चंडीगढ़ | हरियाणा के हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने आज 14 जुलाई को ताज़ा अपडेट जारी करते हुए बताया कि प्रदेश में मौसम आमतौर पर 19 जुलाई तक परिवर्तनशील रहेगा. 17 जुलाई तक मानसूनी हवाओं की सक्रियता में थोड़ी कमी आएगी, जिससे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम होंगी. इस दौरान उत्तरी जिलों में कहीं- कहीं हल्की बारिश देखने को मिलेगी, लेकिन पश्चिमी और दक्षिणी प्रदेश के कुछ जिलों में कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होगी.

barish

17 की रात से बदलेगा मौसम

इस दौरान हवा में बदलाव पूर्वी से उतरी- पश्चिमी होने के कारण दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. वहीं, वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट तर्ज होगी. 17 जुलाई की रात से मानसून की सक्रियता फिर से देखने को मिलेगी. जिस कारण 17 जुलाई से 19 जुलाई तक राज्य के ज्यादातर इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है. इसके साथ ही, गरज- चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी देखने को मिलेगी. इसके बाद, तापमान में गिरावट होगी.

यह भी पढ़े -  माइकल क्लार्क की स्पिन गेंदबाजी पर हरियाणा के CM नायब सैनी का कमाल, 1 ओवर में लगाए 2 छक्के

पानीपत में आज हुई बरसात

आज रविवार को पानीपत के आधे हिस्से में बारिश हुई. सुबह से ही 3 से 5 किलोमीटर की रफ्तार से पूर्वी- पश्चिमी हवाएं चल रही थी. करीब 40 मिनट की बारिश के बाद धूप खिल गई. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है. प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक तक जा सकता है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts